Headlines

महुआ शराब पाउच में पैक कर सप्लाई की तैयारी:कोरबा पुलिस ने मारा छापा,शराब फैक्ट्री का खुलासा, 40 लीटर शराब जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार




कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने चितापाली में कथित महुआ शराब बनाने और पाउच में पैक कर सप्लाई करने की जगह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान इमलीडुग्गु निवासी जीतू साहू को गिरफ्तार किया गया है। पाउच में पैक कर सप्लाई की तैयारी का आरोप कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि इमलीडुग्गु और चितापाली क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर उसे पाउच में पैक कर शहर के अलग-अलग इलाकों में बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर चितापाली में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर शराब बनाने और पैकिंग से जुड़ी गतिविधियां सामने आईं। 40 लीटर शराब और पैकिंग सामग्री जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा मौके से बड़ी संख्या में पाउच, पैकिंग का सामान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी मिले। पुलिस ने इन सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। त्योहारी सीजन में ज्यादा सप्लाई की तैयारी का आरोप थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जीतू साहू ने चितापाली में महुआ शराब बनाने, उसे पाउच में पैक करने और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बेचने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ज्यादा मात्रा में शराब तैयार करने और सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कथित कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी से 40 लीटर शराब जब्त की गई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। एसपी के निर्देश पर अभियान जारी पुलिस के अनुसार, जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऐसे ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक, चितापाली में हुई इस कार्रवाई के बाद अब कथित अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *