Headlines

मानदेय न मिलने पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया भिक्षाटन:झारखंड एंबुलेंस संघ ने बकाया भुगतान, पुनर्बहाली व अधिकार मांगे




जामताड़ा में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सोमवार को भिक्षाटन कर विरोध जताया। 108 एंबुलेंस कर्मियों को साढ़े तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट है। उन्होंने सरकार से बकाया भुगतान, पुनर्बहाली और श्रमिक अधिकार देने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश रवानी ने कहा कि एंबुलेंस कर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम व न्यूनतम वेतन जैसे श्रमिक अधिकार देने की भी मांग की। जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एंबुलेंस चालकों का भुगतान सम्मान फाउंडेशन करता है। कर्मियों ने तीन माह का भुगतान बकाया बताया। समस्या समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 13 एंबुलेंस में से 9 काम कर रही हैं। भिक्षाटन में संघ के कोषाध्यक्ष राजीव पंडित सहित कई एंबुलेंस कर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *