Headlines

मानसा में डॉ. निशान सिंह का अकाली दल से इस्तीफा:स्वास्थ्य और आर्थिक कारण बताए; बुढलाडा सीट से 2027 चुनाव में थे उम्मीदवार




मानसा में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगा है। बुढलाडा विधानसभा हलके से 2027 के चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार डॉ. निशान सिंह ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से बुढलाडा में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। डॉ. निशान सिंह ने इसके पीछे स्वास्थ्य और आर्थिक कारणों का हवाला दिया है। मानसा जिले के बुढलाडा विधानसभा हलके से उन्हें 2027 के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया था। सुखबीर बादल को भेजा इस्तीफा
डॉ. निशान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल को भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि अकाली दल ने उन्हें 2017 और 2022 में बुढलाडा से चुनाव लड़ाया था। साथ ही, 2027 के लिए भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था। अकाली दल का शुक्रिया अदा किया
डॉ. निशान सिंह ने पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान और जिम्मेदारी के लिए अकाली दल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पार्टी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहे
उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल वह किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बुढलाडा हलके में लंबे समय तक सेवा की है। वह आगे भी हलके के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के दुख-सुख में शामिल रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *