![]()
पंजाब BJP नेता सुनील जाखड़ के कांग्रेस जॉइन करने की चर्चा पिछले एक-दो दिनों से चल रही है। इस पर पहली बार सुनील जाखड़ ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। यह सारी बातें झूठी और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि वे BJP के साथ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
पोस्ट में लिखा – बीजेपी के साथ हूं सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है, “मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट देखी हैं, जिनमें यह संकेत दिया गया है कि मैं कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल हो रहा हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर हैं। मैं BJP के साथ हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आगे बढ़ाई गई ‘सबका साथ, सबका विकास’ की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हूं।”
Source link
कांग्रेस जॉइन करने की चर्चा पर जाखड़ ने तोड़ी चुप्पी:सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा- मैं BJP के साथ हूं, विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हूं
