![]()
गुरुग्राम जिले की मानेसर थाना पुलिस ने पचगांव चौक पर लावारिस मिले एक पर्स को उसके मालिक को लौटा दिया। पर्स में 700 रुपए और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। यह घटना 16 अगस्त 2020 की रात की है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2020 की रात पचगांव चौक पर नाका ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को नाके से कुछ दूरी पर एक लावारिस पर्स मिला था। पर्स की जांच करने पर उसमें राधेश्याम पुत्र राम कुमार, निवासी मकान नंबर 214, सनशाइन सिटी बीडीआई, अलवर बाईपास मार्ग, भिवाड़ी, अलवर के नाम का आधार कार्ड, चार एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ 700 रुपए मिले। वास्तविक मालिक की पहचान के बाद सौंपा पर्स पुलिस टीम ने पर्स और उसमें मिले सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा। इसके बाद वास्तविक मालिक की पहचान और तस्दीक की गई। एएसआई मुकेश, थाना मानेसर ने राधेश्याम को थाने बुलाया। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने पर्स में मिले 700 रुपए नकद, आधार कार्ड, चारों एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सभी दस्तावेज सुरक्षित अवस्था में राधेश्याम को सौंप दिए। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर राधेश्याम ने मानेसर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Source link
मानेसर थाना पुलिस ने वापस लौटाया पर्स:नाकाबंदी के पास सड़क पर पड़ा मिला, नकदी, 4 एटीएम, पेनकार्ड और दस्तावेज थे
