Headlines

मानेसर नगर निगम ने RMC प्लांट किया सील:बिना अनुमति संचालित किया जा रहा, आयुक्त की चेतावनी- अवैध गतिविधि का संचालन बर्दाश्त नहीं




गुरुग्राम जिले में नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित औद्योगिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को गांव नौरंगपुर में एक अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट को सील कर दिया गया। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित किसी भी आरएमसी प्लांट या अन्य अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। टीम में एसडीओ विकास शर्मा, जेई देवेंद्र कुमार, जयवीर यादव, मंदीप और नगर निगम की प्रवर्तन शाखा के अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने गांव नौरंगपुर स्थित आरडीसी नामक आरएमसी प्लांट का निरीक्षण किया और उसके संचालन संबंधी दस्तावेजों की जांच की। संचालक नहीं दिखा सके कोई अनुमति-दस्तावेज आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार प्लांट को मौके पर ही सील कर दिया गया। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि निगम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रवर्तन शाखा को अवैध निर्माण, बिना अनुमति संचालित आरएमसी प्लांट और अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। आयुक्त ने दी आरसीएम प्लांट संचालकों को चेतावनी आयुक्त ने निगम क्षेत्र में संचालित अन्य आरएमसी प्लांट संचालकों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे अपने संचालन से संबंधित सभी आवश्यक अनुमति, लाइसेंस और अन्य वैध दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि कोई प्लांट बिना अनुमति संचालित मिलता है, तो उसके खिलाफ भी सीलिंग सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *