![]()
मिर्जापुर में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी यह व्यवस्था भदोही से मीरजापुर की ओर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग तिथियों पर लागू रहेगी। यातायात डायवर्जन का उद्देश्य श्रावण मास की प्रमुख तिथियों पर कांवड़ियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करना है। आम लोगों से भी डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। औराई और मीरजापुर तिराहे से प्रवेश पर रोक योजना के तहत थाना औराई क्षेत्र के औराई चौराहा से मीरजापुर की ओर जाने वाले वाहनों और थाना गोपीगंज क्षेत्र के मीरजापुर तिराहा से मीरजापुर की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश निर्धारित तिथियों पर प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों पर भी लागू होगा। वाहन चालकों को निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों से मीरजापुर की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। 10-11 अगस्त के लिए 7 अगस्त से डायवर्जन द्वितीय सोमवार और शिवरात्रि के मद्देनजर 10 और 11 अगस्त को विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके लिए डायवर्जन 7 अगस्त सुबह 6 बजे से लागू होकर 11 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में भदोही की ओर से मीरजापुर जाने वाले वाहनों को निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार ही आवागमन करना होगा। 17 अगस्त के लिए 14 अगस्त से व्यवस्था तृतीय सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर 17 अगस्त को कांवड़ यात्रा को देखते हुए 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 17 अगस्त रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में मीरजापुर जाने के लिए यात्रा से पहले निर्धारित मार्ग और यातायात निर्देशों की जानकारी जरूर लें। 24 अगस्त के लिए 21 अगस्त से डायवर्जन चतुर्थ सोमवार के मद्देनजर 21 अगस्त सुबह 6 बजे से 24 अगस्त रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान भी भदोही से मीरजापुर की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग का पालन करना होगा। रक्षाबंधन पर भी लागू रहेगी व्यवस्था रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसके लिए 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 28 अगस्त रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और वाहनों का दबाव कम करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी वाहनों को डायवर्जन से छूट यातायात डायवर्जन में एंबुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस वाहनों जैसे सभी आपातकालीन वाहनों को पूरी तरह छूट दी गई है। इन वाहनों का आवागमन आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित तिथियों और समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Source link
मिर्जापुर में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन:भदोही से आने वाले वाहनों का प्रवेश 28 अगस्त तक प्रभावित; अलग-अलग तारीखों पर लागू रहेगी व्यवस्था
