![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दो बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित होने वाली संकल्प बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक एजेंडे को लेकर होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाने का संकल्प दिलाएंगे। सभह जिलों के लिए रवाना होगी पवित्र कलश यात्रा
संकल्प बैठक के बाद मुख्यमंत्री एक बड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। वे संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा को विधिवत रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह पवित्र कलश यात्रा हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों से होकर गुजरेगी। इस भव्य यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, आपसी भाईचारे और मानवता के दिव्य संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।
Source link
मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर:भाजपा कार्यालय में संकल्प बैठक की करेंगे अध्यक्षता, पवित्र कलश यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
