![]()
जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटे छात्रों ने सोमवार शाम जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले फ्लैश लाइट मार्च निकाला। स्टेडियम के अंदर ही मोबाइल की रोशनी में पैदल मार्च कर विरोध जताया। ये छात्र जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। टेंट के अंदर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर रखकर जेपीएससी और जेएसएससी को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की मांग कर रहे थे। छात्रों की भीड़ को देखते हुए स्टेडियम में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैयारी कर दी गई है। छात्र आंदोलन को सीजेपी का समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने छात्र आंदोलन को समर्थन दिया है। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और प्रवक्ता आशुतोष रंका ने सोमवार को छात्रों से मोबाइल पर बात की और समर्थन देने की घोषणा की। वहीं आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी समर्थन देने की घोषणा की। वे सात अगस्त को विधानसभा मार्च में भी शामिल होंगी।
Source link
छात्र आंदोलन…:जेपीएससी और जेएसएससी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए स्टेडियम में निकाला फ्लैश लाइट मार्च
