Headlines

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल फिर जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं, ममता भी मौजूद रहेंगी; CEC की सुरक्षा बढ़ाई




राहुल गांधी आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ आज ममता बनर्जी भी जंतर-मंतर पहुंचेंगी। इसी बीच केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिलने वाली मौजूदा ‘Z+’ सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। उनके घर, दफ्तर और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दरअसल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। दोनों जंतर-मंतर से 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए थे। वहीं, 6 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *