![]()
मुजफ्फरपुर में पर्व-त्योहार से पहले शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। पानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 70 लाख रुपए से अधिक की विदेशी शराब जब्त की है। शराब की खेप 12 चक्का ट्रक से उतारकर 2 पिकअप में लोड की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और टीम ने मौके पर छापेमारी कर दी। कार्रवाई के दौरान शराब के धंधेबाज और ट्रक-पिकअप के चालक फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 768 कार्टन शराब, एक 12 चक्का ट्रक और दो पिकअप वैन जब्त किए हैं। एसडीपीओ ईस्ट-1 अलय वत्स ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। जब्त शराब की मात्रा 6,800 लीटर से अधिक है। शराब पंजाब और चंडीगढ़ में निर्मित है। इसमें अलग-अलग ब्रांड की बीयर और विदेशी शराब शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ट्रक से उतारकर पिकअप में लोड की जा रही थी शराब पुलिस को सूचना मिली थी कि पानापुर थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पहुंची है। देर रात ट्रक से शराब उतारकर पिकअप वैन में लोड की जा रही थी, ताकि उसे आगे अलग-अलग जगहों पर खपाया जा सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही धंधेबाज और वाहन चालक फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शराब के साथ तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।
चार ब्रांड की शराब बरामद, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस जब्त शराब में इंपेरियल ब्लू, रॉयल स्टैग, रॉयल ग्रीन और बीयर शामिल हैं। शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुजफ्फरपुर समेत किन इलाकों में खपाने की योजना थी। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में शराब के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। इसके तहत शराब की आपूर्ति करने वाले और इसे मंगाने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मुजफ्फरपुर में 70 लाख से अधिक की शराब जब्त:ट्रक से पिकअप में लोडकर खपाने की थी तैयारी; छापेमारी में 768 कार्टन बरामद
