![]()
मुरैना के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के रानीपुरा के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कार के अंदर फंस गए थे। घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 की एफआरवी मौके पर पहुंची। आरक्षक पवन जाट और पायलट संतोषी धाकड़ ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए पहाड़गढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि दोनों घायल फिलहाल सुरक्षित हैं। कार किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
मुरैना में रानीपुरा के पास कार पलटी:महिला-पुरुष गंभीर घायल; डायल-112 ने पहुंचकर दोनों को निकाला
