![]()
नरसिंहपुर जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में अव्यवस्थाओं के विरोध में शनिवार दोपहर किसानों ने चक्का जाम कर दिया। गाडरवारा क्षेत्र के मगरमुहा स्थित एक खरीदी केंद्र पर मूंग की तुलाई में देरी से नाराज किसानों ने एनटीपीसी मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई और लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। किसानों का आरोप है कि वे पिछले एक सप्ताह से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ खरीदी केंद्र पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी मूंग की तुलाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने खरीदी केंद्र पर पीने के पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की भी शिकायत की। किसानों का कहना है कि जिले के अधिकांश खरीदी केंद्रों पर प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण लंबी कतारें लगी हैं और खरीदी प्रक्रिया धीमी है। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक इस जाम के कारण स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही बसें भी लगभग एक घंटे तक सड़क पर फंसी रहीं। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने पहुंचे। चीचली पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने पहुंचकर किसानों से बात की। शाम साढ़े चार बजे के करीब जाम खुल सका। प्रदर्शनकारी किसानों ने अतिरिक्त वेयरहाउस और खरीदी केंद्र बढ़ाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
Source link
मूंग खरीदी में अव्यवस्था, किसानों ने किया चक्काजाम:नरसिंहपुर में एनटीपीसी मार्ग पर दो किमी तक वाहनों की कतार, स्कूली बस भी फंसी
