Headlines

मेडिकल-किराना दुकान में डकैती की साजिश नाकाम:जांजगीर-चांपा में 5 आरोपी गिरफ्तार,दो बाइक और एयर गन बरामद, पास घात लगाकर बैठे थे




जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, लोहे के हथियार, एयर गन और कुदाली बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों पर पांच संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। दो बाइक पर हथियार लेकर कर रहे थे इंतजार सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती डालने की योजना बनाने की बात स्वीकार की। दो कटिया, एयर गन और 4 कुदाली जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार लोहे की कुदाली बरामद की है। पुलिस के मुताबिक समय रहते आरोपियों को पकड़ लिए जाने से दुकान में होने वाली संभावित डकैती टल गई। पांचों आरोपी जेल भेजे गए बिर्रा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) और 310(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार कर्ष (28), जितेंद्र साहू (29), राजेंद्र उर्फ राजा साहू (33), रंजीत साहू (27) और भीम साथी (27) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *