Headlines

लोहारू स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान:सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया, RPF और GRP के जवान हुए शामिल




भिवानी जिले के लोहारू रेलवे स्टेशन पर मेरा युवा भारत भिवानी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखना और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह स्वच्छता अभियान ‘मेरा युवा भारत’ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रदीप सोहांसडा के नेतृत्व में संचालित हुआ। इसमें रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों की सफाई की गई और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की भागीदारी इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इनमें एसएस जितेंद्र, एएसआई राजकुमार, एएसआई राजबाला, हेड कांस्टेबल बिरमति, हेड कांस्टेबल पवन, एएसआई शिशराम, हेड कांस्टेबल सरिता, कांस्टेबल जॉनी, कांस्टेबल अब्दुल खान और जसबीर जैसे अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने जोर दिया कि ‘स्वच्छ भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी स्वच्छता संबंधी जिम्मेदारी को समझे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाए। मेरा युवा भारत भिवानी द्वारा चलाए गए इस अभियान में युवाओं के साथ RPF और GRP की संयुक्त भागीदारी ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से आमजन से स्वच्छ और सुंदर रेलवे परिसर बनाने में सहयोग की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *