![]()
पूर्णिया के मरंगा में एक महिला की अपहरण के बाद उसके पति से फिरौती के रूप में 3000 रुपए की डिमांड की गई है। महिला चपई गांव की रहने वाली 30 साल की बिलखी देवी है, पिछले दो दिनों से लापता है। महिला के पति संतोष कुमार मंडल ने बताया कि बिलखी देवी आधार कार्ड बनवाने और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कराने घर से निकली थीं। दो दिन तक घर नहीं लौटी। आखिरी बात बिलखी से शुक्रवार दोपहर को हुई थी। संतोष कुमार मंडल ने बताया कि लापता होने के बाद शुक्रवार दोपहर मेरी पत्नी ने मेरी मां के पास रोते हुए फोन किया। उसने मेरी मां से कहा कि मैं आधार कार्ड सेंटर के पास हूं और मुझे आकर यहां से ले चलिए।
इसी बीच, एक अज्ञात महिला की ओर से बिलखी देवी के नंबर से ही वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल करने वाली महिला ने 3000 रुपए की मांग करते हुए कहा कि पैसे देने के बाद ही मोबाइल और महिला को छोड़ा जाएगा। हालांकि, वीडियो कॉल करने वाली महिला ने अपनी सटीक लोकेशन या पहचान उजागर नहीं की। दो मोबाइल फोन साथ लेकर निकली थीं बिलखी देवी पति संतोष मंडल ने बताया कि मेरी पत्नी अपने साथ दो मोबाइल लेकर घर से निकली थी। एक उसका फोन था, जबकि दूसरा मेरा था, जो आधार कार्ड से जुड़ा था और आधार का ओटीपी मेरे मोबाइल पर ही आता था। इस वजह से उसने मेरा मोबाइल मांगा था, तो मैंने उसे दे दिया था। संतोष ने बताया कि 3000 रुपए मांगे जाने के बाद से मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ, पति ने डायल 112 को दी जानकारी बुधवार को घर से निकली बिलखी देवी का जब शुक्रवार को आखरी कॉल आया , तब पति परेशान होकर आधार केंद्र पहुंचा। पत्नी का कोई लोकेशन ट्रेस न होने के बाद पति ने डायल 112 को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। महिला की ओर से बताए गए लोकेशन और आधार कार्ड केंद्र के आस पास के इलाके में पूछताछ की गई। पति संतोष मंडल ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि उसकी पत्नी बिलखी देवी बुधवार को घर से आधार कार्ड अपडेट करवाने निकली थी । बुधवार को काम नहीं होने के कारण वो पूर्णिया में ही रुक गई । इसके बाद गुरुवार को भी काम पूरा नहीं हुआ और शुक्रवार को दोपहर उसका रोते हुए कॉल आया । फिर दोनों नंबर ऑफ हो गया । इसके बाद शाम करीब 6 बजे एक महिला ने वीडियो कॉल किया परिवार के किसी अन्य सदस्य के नंबर पर । ये कॉल बिलखी देवी के नंबर से आया था । महिला का स्क्रीन शॉट परिजनों ने सेव कर लिया ।
Source link
'मेरी पत्नी का अपहरण हुआ है, 3000 की फिरौती मांगी':पूर्णिया में आधार अपडेट कराने गई महिला लापता, पति ने किडनैपिंग का दावा किया
