![]()
पन्ना में जनकपुर मेले से अपने गांव लौट रही एक वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला को चालक जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने के बाद चालक शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मेले से लौटते समय हुआ हादसा मृतका की पहचान गांधीग्राम, थाना कोतवाली पन्ना निवासी सतरिया पारधी (पति रीठा सिंह) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह जनकपुर मेले में पांचमुखी रुद्राक्ष की माला की दुकान लगाकर वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को बोलेरो चालक उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना लेकर जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चालक अस्पताल में शव छोड़कर मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पंचनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने फरार बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Source link
मेले से लौट रही बुजुर्ग को बोलेरो ने मारी टक्कर:अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत; चालक शव छोड़कर फरार
