Headlines

मोगा पुलिस ने महिला समेत 11 ड्रग तस्कर पकड़े:दो किलो से ज्यादा अफीम, भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद




मोगा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत कुल 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम, हेरोइन और प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। थाना महिणा की पुलिस टीम ने तलवंडी भंगेरियां गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे प्रदीप सिंह उर्फ सोना और सरबजीत सिंह उर्फ लवी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया। विभिन्न थाना क्षेत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप जब्त हेरोइन तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना चड़िक पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ जैड ब्लैक को 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, कोट ईसे खां पुलिस ने अमनप्रीत सिंह उर्फ अमना और अमरजीत कौर को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन जब्त की। इसके अलावा सदर थाने ने बोबी दियोल से 18 ग्राम, समालसर पुलिस ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ विक्की से 7 ग्राम और अजीतवाल पुलिस ने जगदीप सिंह मानक से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। सिटी साउथ पुलिस की गश्त के दौरान 25 ग्राम हेरोइन बरामद थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार वरिंदर कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त के दौरान साधांवाली बस्ती (मोगा) के निवासी विजय उर्फ काली को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 350 नशीली गोलियों संग 2 आरोपी गिरफ्तार थाना सिटी मोगा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि हवलदार सुरिंदरपाल सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने दुन्नेके के बाबा जीवन सिंह नगर निवासी जगतार सिंह और शिवम कुमार को रोककर चेकिंग की, तो उनके पास से 350 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पकड़े गए सभी 11 आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *