![]()
पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोहारा और जनेर गांव में विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। गुरु रविदास जी के जीवन की कहानी गांव-गांव पहुंची। मोगा के डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गुरु साहिब के पवित्र जीवन, मानवतावादी दर्शन और शिक्षाओं का संदेश घर-घर पहुंचाना है। इसका लक्ष्य नई पीढ़ी को अपनी महान आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना भी है। 30 मिनट की प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित लोहारा और जनेर गांव में एक विशेष वैन पर लगी आधुनिक विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लगभग 30 मिनट की प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। यह फिल्म गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, सामाजिक समानता के दर्शन और लोक-कल्याण की भावना पर आधारित थी। जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराया जा रहा उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की। शो देखने के बाद श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। उनका कहना था कि इसके माध्यम से नई पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराया जा रहा है। आपसी भाईचारे का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी ग्रामीणों ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने दया, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलते हुए लोक-कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक हस्तियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Source link
मोगा में गुरु रविदास जी की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित:गांव-गांव पहुंची जीवन की कहानी, शिक्षाओं से कराया परिचित; आपसी भाईचारे का संदेश दिया
