![]()
मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 300 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के अनुसार, हवलदार जगसीर सिंह की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव रणियां निवासी नीतू सिंह उर्फ नीटा को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी प्रकार, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने भी गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने गांव भोईपुर निवासी नछत्तर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 300 नशीली गोलियां मिलीं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
Source link
मोगा में नशा विरोधी अभियान के दौरान दो गिरफ्तार:15 ग्राम हेरोइन और 300 नशीली गोलियां बरामद; दोनों के खिलाफ केस दर्ज
