![]()
मोगा पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 जिंदा कारतूस, 35 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने 25 अगस्त की शाम गांव दौलेवाला के पास मखू रोड पर गश्त के दौरान गुरमंत सिंह निवासी बरवाला, तरनतारन को बिना नंबर की क्रेटा कार सहित पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 9 एमएम के 3 और 32 बोर के 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी वहीं, थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने मलियांवाला में कब्रिस्तान के पास पप्पू सिंह उर्फ रिंकू निवासी मोगा को गिरफ्तार कर 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने लिंक रोड धूरकोट से मनीप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी निहाल सिंह वाला को पकड़ा। उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव चौधरी वाला अंडरब्रिज के पास तरसेम सिंह निवासी कमालके मंड को गिरफ्तार कर 110 नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
मोगा में नशे-अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई:4 आरोपी गिरफ्तार; 7 कारतूस, 35 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद
