Headlines

मोगा में बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़,:8 बाईक सहित दो गिरफ्तार, दाना मंडी से मजदूरों के चुराते थे वाहन




मोगा सिटी पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी हुई है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर और सहायक थानेदार जगविंदर सिंह की टीम देर रात दाना मंडी मोगा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चीमा रोड कोटईसे खां निवासी जसविंदर सिंह जस्सा मोटरसाइकिल चोरी का आदी है। वह दाना मंडी में सो रहे मजदूरों की बाईक चुराकर बेच देता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जसविंदर सिंह जस्सा को मौके से पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। उसके खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है।इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि जसविंदर सिंह जस्सा से पूछताछ के बाद उसके साथी निशान सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। निशान सिंह भी चीमा रोड कोटईसे खां का रहने वाला है। उसके पास से तीन और मोटरसाइकिलें बरामद की गई। सहायक थानेदार जगविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चोरी के अन्य मामलों और मोटरसाइकिलों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *