![]()
मोगा जिले के समालसर कस्बे में रंजिश के चलते एक युवक पर हथियारों से हमला किया गया। हमलावरों ने युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसे मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जोबनप्रीत सिंह उर्फ पोपी, सुखमंदर सिंह उर्फ जशनप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, प्रभजोत सिंह उर्फ बब्बू और जसकरण सिंह उर्फ कन्नी हैं। ये सभी समालसर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रास्ते में घेरकर आरोपियों ने किया हमला पुलिस को दिए बयान में घायल लखवीर सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को वह अपने दोस्त जसविंदर सिंह उर्फ जस्सू के साथ बाइक पर बाजार से घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। लखवीर सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला रंजिश के कारण हुआ है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों सहित दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े दूसरे तथ्यों की भी जांच कर रही है।
Source link
मोगा में युवक पर हथियारों से जानलेवा हमला:रंजिश के चलते घेरकर पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 4 गिरफ्तार
