Headlines

Sikar Nagar Nikay Election 2026


सीकर जिले में सभी 14 नगर निकायों (2 नगर परिषद व 12 नगर पालिका) में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव की टाइमलाइन जारी हो गई है।

.

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए लोक सूचना 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर होगी।

नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी और 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 18 सितंबर दोपहर 3 बजे बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

नगर निकायों के चेयरमैन पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी और वोटिंग खत्म होते ही मतगणना शुरु हो जाएगी, फिर रिजल्ट घोषित होगा।

वाइस चेयरमैन पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। वाइस चेयरमैन पद के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे बैठक होगी। फिर 11 बजे तक नॉमिनेशन होगा।

सुबह साढ़े 11‌ बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी हो सकेगी। वोटिंग की जरुरत होने पर दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और उसके तुरंत बाद वोट काउंटिंग होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *