![]()
मोगा-जालंधर रोड पर गांव लंडेके के पास हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ लुग्गा की मौत हो गई। हरप्रीत सिंह एक्टिवा पर सवार थे और कोटईसे खां के निवासी थे। यह हादसा किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक हरप्रीत सिंह के पिता बलविंदर सिंह, जो सुंदर नगर कोटईसे खां के निवासी हैं, ने पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरप्रीत अपनी एक्टिवा स्कूटरी से एक रिश्तेदार को मोगा अड्डा स्टैंड पर छोड़ने गए थे। रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जब वह कोटईसे खां लौट रहे थे, तभी गांव लंडेके के पास एक निजी अस्पताल के नजदीक उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी इस हादसे में हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटरी को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि शव का सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Source link
मोगा में वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार
