Headlines

मोगा में 3 लुटेरों से भिड़े बुजुर्ग दंपती, एक दबोचा:बाइकसवार बदमाशों ने घेरकर छीन लिए 20 हजार, साहस दिखाते हुए लड़ गए पति-पत्नी




मोगा जिले में साहस और बहादुरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग पति-पत्नी ने खौफ खाने के बजाय लुटेरों का डटकर मुकाबला किया और एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ बुजुर्ग दंपती की हिम्मत की सराहना हो रही है। रास्ते में घेरकर 20 हजार और कागजात लूटे जानकारी के अनुसार, गांव घोलिया कलां के निवासी सरदार बलविंदर सिंह बिंदर और उनकी पत्नी किसी काम से घोलिया की तरफ जा रहे थे। जब वे काले गांव से आगे घोलिया चौराहे के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन घेर लिया। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए। पति-पत्नी ने हिम्मत दिखाकर एक लुटेरे को दबोचा लूट की वारदात के दौरान ही बुजुर्ग बलविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने अदम्य साहस दिखाया और भागने की कोशिश कर रहे युवकों में से एक को कसकर पकड़ लिया। काफी मशक्कत और धक्का-मुक्की के बाद दंपती ने उसे मौके पर ही काबू में कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, उसका फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी वहां से फरार होने में सफल रहे। एक आरोपी गिरफ्तार, 2 साथियों की पहचान घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान राजदीप सिंह उर्फ सिराजू के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ वारदात में शामिल दो फरार आरोपी जगतार सिंह (निवासी फुलियाला) और गुरविंदर सिंह (निवासी फूलेवाला) हैं। पुलिस कर रही फरार आरोपियों की तलाश पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *