Headlines

मोतिहारी में बलभद्र-सहस्रार्जुन पूजन महोत्सव की तैयारी तेज:कलवार कल्याण पूजा समिति 20 हजार लोगों के खाने का इंतजाम कर रही




मोतिहारी में कलवार कल्याण पूजा समिति इस साल भगवान श्री बलभद्र और श्री सहस्रार्जुन पूजन महोत्सव का 19वां आयोजन कर रही है। यह भव्य आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को रामभवन राम रिसॉर्ट में होगा। 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के खाने का इंतजाम आयोजन की सफलता के लिए शुक्रवार को समिति के पदाधिकारी और सदस्य स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। समिति ने महोत्सव में आने वाले 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के लिए भोजन का इंतजाम किया है। समाज के लोगों में खास उत्साह समिति का प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिलें। महोत्सव के मौके पर समाज और अलग-अलग क्षेत्रों में खास योगदान देने वाले लोगों को ‘कुल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस प्रभारी और उपाध्यक्ष संतोष कुमार रौशन ने बताया कि समिति के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात पूरी लगन से जुटे हैं। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खास उत्साह दिख रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की समिति ने मीडिया, प्रशासन, समाज के गणमान्य नागरिकों और आम श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रधान महासचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता, प्रवक्ता रंजीत कुमार, सचिव प्रमोद सेठ, संजय जायसवाल, आलोक कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार मंटू समेत कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *