![]()
पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ युवाओं को जागरूक करने और नशा पीड़ितों के इलाज पर भी ध्यान दे रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 256 ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत लाखों रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपी की पहचान पंचकूला के गांव श्यामटू निवासी 24 साल के मोहित कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-1 को 17 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक युवक पंचकूला-यमुनानगर मुख्य मार्ग पर मत्तेवाली फ्लाईओवर के पास हेरोइन लेकर खड़ा था। इंचार्ज मनोज कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। चंडीमंदिर थाने में NDPS एक्ट में केस दर्ज तलाशी में उसके पास से 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मोहित अमृतसर से हेरोइन लाता था। वह पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर और आसपास के इलाकों में इसे 1-1 ग्राम की छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। एक ग्राम हेरोइन करीब 2500 रुपए में बेची जाती थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन के मुख्य सप्लायर और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Source link
पंचकूला में लाखों रुपए की हेरोइन समेत युवक अरेस्ट:अमृतसर से लेकर आया, 1-1 ग्राम की पुड़िया बनाई, ₹2500 प्रति ग्राम बेचने की तैयारी
