Headlines

मोतिहारी में हथियारों की खेप पकड़ी गई:5 पिस्टल-5 कारतूस-10 मैगजीन के साथ एक गिरफ्तार, फायरिंग रेंज के पास डिलीवरी की थी सूचना




मोतिहारी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दस मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि हथियारों की यह खेप कहां से लाई गई थी और जिले में किसे सप्लाई की जानी थी। फायरिंग रेंज के पास हथियार डिलीवरी की मिली सूचना सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मजुराहां फायरिंग रेंज के आसपास अवैध हथियारों की डिलीवरी होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। झोला लेकर जा रहा था संदिग्ध, तलाशी में खुला राज छापेमारी के दौरान पुलिस ने झोला लेकर संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दस मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मो. अहमद, पिता नूर मोहम्मद, निवासी मुस्तफापुर, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में बताई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े सुर मिले डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियारों की खेप किस राज्य या जिले से लाई गई थी और इसे किस व्यक्ति या आपराधिक गिरोह तक पहुंचाया जाना था। आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। अन्य तस्करों और खरीदारों की तलाश तेज पुलिस का मानना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों और खरीदारों की भी जल्द पहचान हो सकती है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है। डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई इस कार्रवाई में सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक धर्मवीर भारती और रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शामिल थे। जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) मोतिहारी की टीम तथा रघुनाथपुर थाना के सशस्त्र बल ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *