![]()
बिलासपुर के राजीव प्लाजा स्थित एक मोबाइल दुकान से 1 लाख रुपए से ज्यादा के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी हुई थी। तारबाहर पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। मोबाइल दुकान के संचालक निरंकारी चंद्र मलघानी ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में दुकान से एक लाख रुपए से ज्यादा कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो गया। संचालक ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का इलाज मुंबई में चल रहा है। इस वजह से उन्हें अक्सर मुंबई जाना पड़ता है। उनके बाहर रहने के दौरान दुकान की जिम्मेदारी कर्मचारी अजय वैष्णव के पास रहती थी। हाल ही में मुंबई से लौटने पर उन्हें दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद खुला मामला एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने कर्मचारी अजय वैष्णव से पूछताछ शुरू की। इसके बाद दुकान के अन्य कर्मचारियों नीतेश गुप्ता, साहिल नरवारे और सचिन श्रीवास से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों कर्मचारी अचानक गायब हो गए। पुलिस को पहले से ही इन पर संदेह था। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो चोरी का मामला सामने आया। उनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी किया गया एक लाख रुपए से ज्यादा कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर लिया गया। संचालक के बाहर होने का उठाया फायदा पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दुकान संचालक के मुंबई में रहने का फायदा उठाया और दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका और चोरी से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Source link
मोबाइल दुकान में कर्मचारियों ने की 1 लाख की चोरी:दुकान मालिक के बाहर जाने पर दिया वारदात को अंजाम,पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
