Headlines

मोहाली में चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना VIDEO:आधी रात बोरियों में भरकर ले गए सामान, चॉकलेट – कैश भी साथ ले गए




मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में आधी रात चोरों ने एक किराना स्टोर को निशाना बनाया। दुकान में घुसकर चोर करीब 50 से 60 हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसमें बिस्कुट, घी, चाकलेट और अन्य सामान शामिल है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी है। सभी ने चेहरे कवर किए हुए थे। पुलिस की तरफ से मामले की पड़ताल की जा रही है। हाथों में डंडे और किरपाने लेकर आए थे
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। फुटेज में देर रात करीब 3 युवक दुकान के आसपास दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार के मुताबिक, आरोपियों में से एक के हाथ में डंडे या हथियार जैसा सामान था। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के ताले तोड़े और अंदर दाखिल हुए। ताले तोड़कर नकदी और सामान लेकर फरार
दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से करीब 50 से 60 हजार रुपए की नकदी के अलावा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वारदात का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। रात में गश्त बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय चोरी की घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपियों और चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *