Headlines

युवती को अगवा कर गैंगरेप, झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली:ग्वालियर में दो युवकों ने ऑटो में खींचा, नशीला पानी पिलाया; 3 थानों तक भटकी पीड़िता




ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए युवती को तीन थानों तक जाना पड़ा। वह सबसे पहले गिरवाई थाने पहुंची, लेकिन वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं होने की बात कहकर उसे दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया। इसके बाद परिजन उसे माधौगंज थाने लेकर पहुंचे। वहां महिला अधिकारी की मौजूदगी में उसकी शिकायत सुनी गई और शून्य (Zero) पर FIR दर्ज की गई। घटना की शुरुआत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अल्कापुरी चौराहे से होने के कारण केस डायरी विश्वविद्यालय थाने भेजी गई। केस डायरी मिलते ही शनिवार को विश्वविद्यालय पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लिफ्ट देने के बहाने रोका, मना करने पर धमकी दी घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे की है। युवती महाराज बाड़े जाने के लिए निकली थी। अल्कापुरी चौराहे के पास आरोपी छोटू खान अपने ऑटो के साथ पहुंचा और उसे ऑटो में बैठने के लिए कहने लगा। युवती ने ऑटो में बैठने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद छोटू खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ऑटो की पिछली सीट पर बैठे नरेश कुशवाह ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन ऑटो में खींचकर बैठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे लेकर वहां से चले गए। जबरन बोतल से पानी पिलाया, बेहोश हुई युवती ऑटो में बैठाने के बाद दोनों आरोपियों ने युवती के साथ अभद्रता की और उसे जबरन बोतल से पानी पिलाया। युवती के मुताबिक, पानी में संभवतः नींद या नशे की दवा मिली हुई थी। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ गलत काम किया। होश आया तो झाड़ियों के बीच निर्वस्त्र पड़ी थी शाम करीब 4 बजे जब युवती को होश आया तो वह बेला की बावड़ी इलाके में झाड़ियों के बीच पड़ी थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और पास में उसके कुछ कपड़े पड़े थे। युवती ने कपड़े पहने और एक महिला से जगह के बारे में पूछा। महिला ने उसे बताया कि वह बेला की बावड़ी इलाके में है। इसके बाद युवती ने आसपास मौजूद लोगों से मदद ली और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
विश्वविद्यालय थाना टीआई रविंद्र कुमार जाटव ने बताया कि केस डायरी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *