![]()
राजस्थान यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हो गया। इन परिणाम में जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए इरफान अब्बासी सबसे ज्यादा वोट लेकर अध्यक्ष बने, जबकि जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर महेंद्र चौधरी जीते हैं। शहर में जिलाध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 14186 वोट मिले हैं। वे जोधपुर नगर निगम में पार्षद भी हैं। दूसरे नंबर पर मोनालिसा पुरोहित रहीं। उन्हें 5758 वोट मिले हैं और वे उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। वहीं 849 वोट के साथ दिनेश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे और उपाध्यक्ष बने हैं। ग्रामीण में महेंद्र पहले और आदित्य दूसरे नंबर पर रहे वहीं, जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर महेंद्र चौधरी चुने गए। उन्हें 18138 वोट मिले हैं, दूसरे नंबर पर आदित्य चौधरी रहे। आदित्य को 10606 वोट मिले। वे उपाध्यक्ष चुने गए हैं। रामप्रकाश 2485 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वे उपाध्यक्ष बने हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद पर अभिषेक को मिले सबसे ज्यादा वोट वहीं प्रदेशाध्यक्ष के परिणामों में अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे। अभिषेक चौधरी को 6.15 लाख वोट मिले हैं। वहीं चोपड़ा को 5.45 लाख वोट मिले। वहीं तीसरे उम्मीदवार राजकुमार परसवाल को 1.95 लाख वोट मिले हैं। वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। हालांकि अंतिम फैसला इंटरव्यू के बाद होगा।
Source link
युवा कांग्रेस चुनाव में इरफान बने शहर जिलाध्यक्ष:मोनालिसा दूसरे नंबर पर रहीं; ग्रामीण में महेंद्र जिलाध्यक्ष और आदित्य उपाध्यक्ष बने
