Headlines

बिगड़ती कानून व्यवस्था, जबलपुर में लोगों ने सौंपा ज्ञापन:कोतवाली थाने का किया घेरा, उखरी चौकी वापस लाने की मांग




जबलपुर में खराब कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराधों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ युवा कांग्रेस व स्थानीय नागरिकों ने दोपहर 4 बजे कोतवाली थाने का घेराव किया। चेरीताल, दीक्षितपुरा, सराफा बाजार और उखरी में चाकूबाजी, चेन स्नेचिंग, चोरी और सट्टेबाजी से जनता में डर का माहौल है। चेरीताल में अवैध शराब और दीक्षितपुरा में सट्टा कारोबार चलने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस गश्त और फरियादियों के व्यवहार पर उठाए सवाल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने पुलिस गश्त की कमी, थानों में फरियादियों से गलत व्यवहार और तबादले के बाद भी पुलिसकर्मियों को नहीं हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। भानु यादव और अभ्यूत बाजपेई ने उखरी पुलिस चौकी को फिर से उसके मूल उखरी क्षेत्र में शिफ्ट करने की मांग की। उनका कहना है कि चौकी के चेरीताल में होने से उखरी की कॉलोनियों में पुलिस गश्त पर असर पड़ा है। इससे बदमाशों का जमावड़ा बढ़ा है और आपात स्थिति में नागरिकों को पुलिस मदद मिलने में दिक्कतें हो रही हैं। सतेंद्र (सोनू) कुकरेले के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। सभी ने पुलिस गश्त बढ़ाने, उखरी चौकी को फिर से स्थापित करने और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *