Headlines

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय निर्मल खत्री से मिलने पहुंचे:बीना खत्री को दी श्रद्धंजलि, कन्दैला डबल मर्डर और राम मंदिर चढ़ावे के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना




कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री के निधन पर आयोजित शांति पाठ में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी निर्मल खत्री और उनके परिवार के साथ खड़ी है। अजय राय ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी फोन पर निर्मल खत्री से बात कर संवेदना व्यक्त की है। कन्दैला डबल मर्डर पर सरकार को घेरा कन्दैला में हुए डबल मर्डर को लेकर अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कन्दैला के अलावा जौनपुर, बदायूं और लखनऊ की घटनाओं का भी जिक्र किया। अजय राय ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। राम मंदिर चढ़ावे के मामले पर उठाए सवाल राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे के मामले में भी अजय राय ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन बड़े पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 2027 के लिए जनता के बीच जाने का दावा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रदेश में जनता के बीच जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *