Headlines

सतना में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:3 कट्टे और 7 कारतूस जब्त, यूपी से हथियार लाकर बेचने की बात सामने आई




सतना जिले की चित्रकूट थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 देशी कट्टे और 7 कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी तराई और जिले के दूसरे इलाकों में हथियार सप्लाई करते थे। टीआई नीलेश तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सियाराम कोरी (20) को गिरफ्तार किया। सियाराम बालापुर-माझी, जिला चित्रकूट (यूपी) का रहने वाला है। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस मिले। सियाराम से पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह हथियार मनीष परिहार (27) से खरीदा था। मनीष स्फटिक शिला मोड़ का निवासी है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर मनीष को भी पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर 2 कट्टे और 5 कारतूस बरामद किए गए। मनीष ने शुरुआती पूछताछ में कबूल किया कि वह यूपी से हथियार लाकर चित्रकूट और जिले के अन्य हिस्सों में बेचता था। अंतरराज्यीय गिरोह से संबंध का संदेह
दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जब्त किए गए कट्टे और कारतूस की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हथियार सप्लायर मनीष पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी का संबंध हथियारों के अंतरराज्यीय गिरोह से है। पूछताछ में कई शातिर अपराधियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब इन बदमाशों को पकड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके
गौरतलब है कि पांच दिन पहले स्फटिक शिला के टी-स्टॉल पर एक विवाद हुआ था। इस दौरान दो गाड़ियों में आए करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने मनीष, उसके भाई और पिता के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। इस गिरोह के सरगना वरुण तिवारी से 32 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस एवं सुमित उर्फ मथुरिया से 315 बोर का कट्टा और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे, ये दोनों गैंग लंबे समय से नशे और अवैध हथियारों के रैकेट से जुड़े हुए हैं और इसी बात को लेकर विवाद भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *