![]()
रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026 ) के मौके पर महिलाओं और उनके साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे की यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। यानी राज्य की सभी महिलाओं के साथ-साथ उनके साथ यात्रा कर रहे 15 वर्ष तक के बच्चों को भी किराया नहीं देना होगा। राज्य परिवहन निदेशक कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जीएम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। इन आदेशों में कहा गया है कि 27 अगस्त 2026 की दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (रात 12:00 बजे) तक यह छूट लागू रहेगी। हरियाणा रोडवेज की साधारण (Ordinary) बसें, जो राज्य के भीतर चलने के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक संचालित होती हैं, उनमें यह आदेश लागू होगा। रोडवेज प्रशासन की तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था..
Source link
रक्षाबंधन पर हरियाणा में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं:15 साल तक के बच्चों का किराया भी माफ; 36 घंटे रोडवेज बसों में मिलेगी सेवा, आदेश जारी
