Headlines

रजौन की 20 सूत्री बैठक में PM आवास पर सवाल:11 जनहित मांगें रखीं; योजनाओं की प्रगति और अनियमितताओं की हुई समीक्षा




बांका जिले के रजौन प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता और विशेष भूमि सर्वेक्षण में अनियमितताओं की जांच की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक में बीडीओ अंतिमा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव, कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार, जेई राजाराम,जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार एवं मनीष कुमार, जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बिजली,शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,राजस्व,पेयजल और आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। नितेश कुमार ने जनहित से जुड़ी 11 मांगें रखीं
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार ने जनहित से जुड़ी 11 मांगें रखीं। उन्होंने पंचायत सरकार भवनों में आरपीएस कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों की पंचायतवार सूची समिति को उपलब्ध कराने की मांग की।इसके साथ ही, उन्होंने विशेष भूमि सर्वेक्षण में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया।नितेश कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर बिचौलियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि को निजी नाम से दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी अन्य मांगों में पुनसिया साप्ताहिक हाट में नियमित साफ-सफाई,कचरा प्रबंधन,खुले में मांस-मछली बिक्री पर नियंत्रण शामिल था। उन्होंने हर घर नल-जल योजना से वंचित परिवारों को लाभ देने तथा वार्ड 6 और 7 की जाम नालियों की सफाई और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई। विभिन्न पंचायतों की समस्याओं पर भी चर्चा की
बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पंचायतों की समस्याओं पर भी चर्चा की। बनगांव पंचायत के वार्ड 1 और 5 में आंगनबाड़ी केंद्र और सेविका नहीं होने तथा निजी भवन में केंद्र संचालित किए जाने का मुद्दा उठाया गया। मोरामा बनगांव पंचायत के वार्ड 9 और सिंहनान पंचायत के गोपालपुर वार्ड 15 में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने से बच्चों को दूर जाना पड़ता है। सकहारा वार्ड 1 में एनओसी मिलने के बावजूद आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नहीं होने का मामला भी सामने आया। वहीं पुनसिया वार्ड 8के बेंगा कैथा स्कूल में मतदान केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर मतदान करना पड़ता है। केवाईसी के लिए बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं होगी
बैठक में इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।बैठक के दौरान एसबीआई बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी कि अब ग्राहकों को केवाईसी के लिए बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार कार्ड के माध्यम से नजदीकी सीएसपी केंद्र पर भी केवाईसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *