Headlines

रणजी से ठीक पहले यूटीसीए को झटका:कोच राजीव नैयर दिल्ली से जुड़े, कुछ मुकाबलों के लिए रविकांत संभालेंगे टीम की कोचिंग




रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले यूटीसीए के खेमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सीनियर कोच राजीव नैयर तीन साल में दूसरी बार दिल्ली (डीडीसीए) के कोचिंग पैनल में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार नैयर के जाने के बाद यूटीसीए ने सीनियर टीम के हेड कोच का जिम्मा अंडर-23 कोच रविकांत को सौंपा है। नैयर हाल ही में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसो. (केएससीए) द्वारा आयोजित डॉ. कैप्टन के. थिमैया मेमोरियल टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के कोच थे। उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन पर काम करते हुए कई तरह की प्लानिंग में भी हिस्सा लिया, लेकिन अब वे दिल्ली के साथ हैं। इससे पहले 2023 में सीनियर सेलेक्टर और पूर्व अंडर-23 कोच रहते हुए नैयर डीडीसीए गए थे, हालांकि बाद में उनकी यूटीसीए में वापसी हो गई थी। उनके जाने के बाद टीम की तैयारी पर भी असर पड़ा और कैंप उस प्लानिंग से नहीं जारी रहा, जिस तरह से होना चाहिए था। अब रविकांत टीम को संभालने में लगे हैं और उन्हें पहला ही मैच घर से दूर खेलना है। पहली नॉकआउट एंट्री की भी तलाश… डेब्यू में चंडीगढ़ ने प्लेट से एलीट ग्रुप में क्वालिफाई किया। इसके बाद एक भी बार टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई है। 2021 में सबसे नीचे रहे और 2022 में 7वें स्थान पर। 2023 में छठा, 2024 में 5वां और 2025 में टीम फिर 7वें पायदान पर रही। टीम प्रोफाइल में सभी दमदार टीमें… 42 बार की चैम्पियन मुंबई से पहला मैच होगा। उनके पास 90+ सालों का अनुभव है। तमिलनाडु ने उन्हें हराया है, जबकि रेलवे पहली पारी की लीड ले चुकी है। राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड मजबूत हैं। वे पहली बार चंडीगढ़ के साथ खेलेंगी। ग्रुप ऑफ डेथ में टीम ग्रुप-डी को घरेलू सर्किट में इस बार ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है। ग्रुप में चंडीगढ़ सबसे नई टीम है, जबकि अन्य 3 टीमें कई बार खिताब जीत चुकी हैं। चंडीगढ़ ने ग्रुप की 7 में से सिर्फ दो टीमों (तमिलनाडु और रेलवे) का सामना इससे पहले किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *