Headlines

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां पूरी:16-18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले, 10 अक्टूबर से बिकेगा टिकट; ई-टिकट की स्कैनिंग के लिए लगेगा ओपन वाई-फाई




छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। 16, 18 और 20 अक्टूबर को होने वाले तीनों मुकाबले शाम 7 बजे से प्रस्तावित हैं। सीरीज के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, बिजली, स्वास्थ्य और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई लोकल सपोर्ट कमेटी मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मैचों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है, जिसमें पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। ई-टिकट से प्रवेश, ओपन वाई-फाई की सुविधा दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। ई-टिकट की स्कैनिंग के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की व्यवस्था रहेगी। टिकट धारकों को निर्धारित अनुपात में पार्किंग पास दिए जाएंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। खाद्य सामग्री और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाएगी। एम्बुलेंस और ग्रीन कॉरिडोर तैयार रहेगा स्वास्थ्य विभाग नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग करेगा। स्टेडियम में एम्बुलेंस तैनात रहेगी और आपातकालीन इलाज व वीआईपी आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर निर्धारित किया जाएगा। फायर ब्रिगेड, पर्याप्त पानी और आपातकालीन रूट की व्यवस्था भी रहेगी। बिजली और मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। 11 अक्टूबर को भारतीय टीम के पहुंचने की संभावना सीरीज से पहले भारतीय टीम के 11 अक्टूबर और जिम्बाब्वे टीम के 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है। भारत को करीब चार दिन अभ्यास का मौका मिलेगा। वहीं, टिकटों की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। स्मृति मंधाना फुल-टाइम कप्तान के रूप में कार्यकाल शुरू करेंगी इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभालेंगी, जबकि शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं। 15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं। तीनों मुकाबले रायपुर में होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को छह दिनों के भीतर तीन अंतरराष्ट्रीय मैच देखने का मौका मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *