![]()
फतेहाबाद जिले में रतिया के खटीक मोहल्ला क्षेत्र में वार्ड 2 निवासी छात्र गौरव पर चाकू से हमला करने के मामले में शहर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरव को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र गौरव ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते मंगलवार शाम को उन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि गौरव के बयानों के आधार पर रतिया निवासी लकी शर्मा, विक्की शर्मा, पोपल और लधुवास निवासी रणबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को हुए इस हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके चाचा मनी उसे मौके से बाइक पर सरकारी अस्पताल ले गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गौरव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
Source link
रतिया में छात्र पर चाकू से हमला:सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर विवाद, हायर सेंटर रेफर, 4 युवकों पर FIR
