रतिया विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:जरनैल सिंह बोले- करोड़ों के विकास कार्यों पर काम, कराएंगे सीएम सैनी की रैली




फतेहाबाद जिले में रतिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह ने 14 गांवों और ढाणियों का जनसंपर्क एवं निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक जरनैल सिंह ने चनकोठी, खुम्बर, खुनन, नकटा, मानकपुर, बनावाली सौत्र, मूसा आहली, कारियां, नूरकी आहली, चुघे आहली, ढाणी ईशर, ढाणी ढाका, मलहड़ तथा ढाणी छतरियां में जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इन बैठकों के दौरान ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं, लंबित विकास कार्यों और बजट प्रस्तावों सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि वे रतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से रतिया हलके में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है, और विभिन्न स्थानों पर विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए जा रहे हैं। विधायक ने यह भी घोषणा की कि रतिया क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को रतिया आमंत्रित कर एक बड़ी रैली आयोजित करवाने का प्रयास किया जाएगा। प्राथमिकता पर होगा समस्याओं का समाधान : विधायक इस अवसर पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा जनहित से जुड़े मामलों पर अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें। इस दौरे के दौरान सरपंच रामनिवास पूनियां, वाइस चेयरमैन जोगिन्द्र नन्दा, पूर्व चेयरमैन केवल मेहता, लेख राज लाली, सरपंच सुरेश झाम्ब, रणजीत सिंह मलवाला, हरदीप सिंह कुनाल, नाजम सिंह बुर्ज, कश्मीर सिंह चन्दो खुर्द, एमसी रिंकू, एमसी जसवीर सिंह, मोती लाल गर्ग, बलविन्द्र सिंह, जगमेल सिंह कमाना, सुखमन बाड़ा, रमन बबनपुर, रमेश पूनियां, अमृतपाल सिंह, राजविंदर सिंह, सुखदीप सिंह, सतेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *