Headlines

राजधानी में सड़कों का संकट:मोरहाबादी-बोड़ेया और नया सराय रोड जर्जर, चलना है तो जान हथेली पर रखें




राजधानी रांची में नागरिक सुविधाएं बहाल करने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन शहरवासियों को अब भी सुरक्षित और चलने लायक सड़कें नहीं मिल रही हैं। तीन महीने से जारी बारिश के साथ गैस पाइपलाइन और अन्य यूटिलिटी कार्यों ने प्रमुख सड़कों की हालत और बिगाड़ दी है। नया सराय आरओबी का निर्माण 10 साल से चल रहा है। पुरानी सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल है। कई जगह सड़क कीचड़ भरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। वाहन चलाना मुश्किल है और लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। मोरहाबादी-चिरौंदी रोड की भी पाइपलाइन के लिए खोदने के बाद दुर्दशा हो गई। नया सराय आरओबी रोड: 10 साल से चल रहा निर्माण, पुराना रोड जर्जर मोरहाबादी-चिरौंदी रोड : दो महीने में 15 से अधिक लोग हुए घायल दुर्गा पूजा के पहले सभी सड़कें दुरुस्त की जाएंगी आरसीडी के अधीन आने वाली सभी सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकतर सड़कें दो महीने से हो रही लगातार बारिश के कारण खराब हुई हैं। शहर की 60 सड़कों की मरम्मत की निविदा निकाल कर उन्हें फाइनल कर दिया गया है। बारिश के बाद दुर्गा पूजा के पहले सभी सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगी। – विनोद कच्छप, ईई, आरसीडी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *