![]()
हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच के अवैध कारोबार के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। पानीपत-सोनीपत की संयुक्त टीम के साथ रेवाड़ी की पीसी-पीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर विद्यासागर के नेतृत्व में दो दलालों को पकड़ा है। दलालों ने सोनीपत से एक गर्भवती महिला को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल बुलाया था। भ्रूण लिंग जांच के लिए 65 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक नकली गर्भवती महिला को जांच के लिए दलालों के पास भेजा। दलाल ने महिला से 65 हजार रुपए लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में ही दलाल ने महिला से 65 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद धारूहेड़ा चुंगी के पास एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफरल स्लिप बनवाई गई। फिर महिला को मॉडल टाउन स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच के लिए ले जाया गया। शक होने पर दोनों दलाल फरार तीनों जिलों की टीमें लगातार उनका पीछा कर रही थीं। दलाल को शक हुआ, तो अल्ट्रासाउंड कराने से पहले ही दोनों फरार हो गए। रेवाड़ी पुलिस की सतर्कता से सोनीपत से पीछा कर रहे राहुल और रामनिवास नाम के दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी पहलुओं की होगी जांच- नोडल अधिकारी पुलिस जांच में अब और खुलासे होने की उम्मीद है। प्राइवेट अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर की भूमिका क्या थी, सोनीपत से महिला को रेवाड़ी क्यों बुलाया गया और क्या रेवाड़ी के किसी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग जांच का खेल चल रहा था, इन सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। रेवाड़ी पीसी-पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉक्टर विद्यासागर ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। दलालों से करीब 64 हजार 500 रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।
Source link
रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच के अवैध खेल का भंडाफोड़:सोनीपत से बुलाई गर्भवती महिला, 65 हजार में सौदा; दो दलाल गिरफ्तार
