Headlines

राजनांदगांव में कलेक्टर ने लिया जलस्तर का जायजा:भारी बारिश के बाद बैराजों से 24,350 क्यूसेक पानी छोड़ा, पुल पर बेरिकेडिंग




राजनांदगांव में लगातार बारिश के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज जंगलेश्वर-धामनसरा एनीकट पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निचले इलाकों पर नजर रखने और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। जिले के बैराजों से शुक्रवार शाम तक कुल 24,350 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें मोंगरा, सुखानाला, खटूटोला और घुमरिया बैराज से पानी शामिल है। नांदियाखुर्द पुल पर पानी बहने के कारण बांस की बेरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोका गया है। गणेश विसर्जन के चलते कलेक्टर ने नदी और एनीकट क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने को कहा गया है। आपात स्थिति के लिए 3 रेस्क्यू बोट, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें अलर्ट पर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राशन और मेडिकल टीम का इंतजाम किया गया है। जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे जलस्तर पर नजर रख रहा है। छुरिया तहसील नांदियाखुर्द गांव के पुल के ऊपर पानी बह रहा है। इसे देखते हुए बांस की बेरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। वहीं टेका गांव के छिपा नाला एनीकट का भी निरीक्षण किया गया। यहां लोगों को पानी के तेज बहाव के बीच एनीकट पार न करने की हिदायत दी गई है। राजनांदगांव और डोंगरगांव भंवरमरा, आलीखूंटा, बाकल और भर्रेगांव के एनीकट का भी निरीक्षण किया गया। आलीखूंटा और बाकल में फिलहाल स्थिति सामान्य है। यहां किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। डोंगरगढ़ और सुरगी कोलेंद्र, घोटिया, धामनसरा-जंगलेसर पुल और सुरगी क्षेत्र के गांवों का भी जायजा लिया गया। इन इलाकों में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, नाले, एनीकट और पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने पर जोखिम न लें। ऐसे स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला कंट्रोल रूम या नजदीकी प्रशासनिक टीम को सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *