Headlines

राज उन्नति की समीक्षा बैठक में जुड़े सूलंबर के अधिकारी:सीएम ने विकास कार्यों की निगरानी के दिए निर्देश, वेटरनरी वैन के प्रचार-प्रसार पर जोर




सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को ‘राज उन्नति’ की सातवीं समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इस दौरान सीएम ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया, साथ ही किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी को अस्वीकार्य बताया। विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए
बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि प्रत्येक विभाग तय समय में अपने लक्ष्यों को पूरा कर सके और आमजन को योजनाओं का लाभ बिना देरी से मिल सके। वेटरनरी वैन के प्रचार-प्रसार पर जोर
सीएम ने पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटरनरी वैन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों तक इस सुविधा की जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए, जिससे बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हों। सलूंबर जिला मुख्यालय पर आयोजित वर्चुअल बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं की प्रगति, विभागीय कार्यों की स्थिति और जनहित से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति के साथ काम करते हुए प्रदेश के विकास को नई गति देने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *