![]()
हिसार पुलिस ने रामपाल के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में घुसे तीन चारों को पकड़ा है। हिसार-चंडीगढ़ रोड (NH-52) स्थित डेरे में पकड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, डेरे पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात मुख्य सिपाही (EHC) रमेश कुमार और SPO महावीर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें डेरे की दीवार के पास संदिग्ध आहट सुनाई दी। पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आता देख तीनों बदमाश दीवार कूदकर भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा बरवाला पुलिस ने सोनू उर्फ बुगली निवासी वार्ड नंबर 18, जेवरा (बरवाला) को मौके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से सिल्वर रंग का टोपी बरामद हुई है। वहीं सुमित उर्फ मोटा निवासी गैबीपुर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार हुआ है। इसके अलावा मनोज उर्फ मुगली निवासी वार्ड नंबर 18, बरवाला को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल मौके से पकड़े गए सोनू से पूछताछ के बाद थाना बरवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दोनों सह-आरोपियों (सुमित और मनोज) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से जज के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
Source link
रामपाल के सतलोक आश्रम में घुसे 3 युवक पकड़े:दीवार फांदकर भाग रहे थे; कोर्ट में पेशकर जेल भेजा
