![]()
रामपुर की ग्राम पंचायत कूट के सुरूगांव में 10 दिनों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे पूरे गांव और आसपास के मकानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थिति को देखते हुए पांच परिवारों के मकान खाली करवाए जा रहे हैं। स्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए जेतू राम, दिलीप, मान सिंह, टीकम राम और किशोरी लाल के पांच मकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें टीकम राम के पास गांव में रहने के लिए कोई अन्य मकान नहीं है, जबकि बाकी प्रभावित परिवारों के गांव में अन्य मकान हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
पंचायत प्रधान सुषमा ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को भूस्खलन की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। टीम ने मकान खाली करवाने के निर्देश दिए हैं। गांव में डर का माहौल है। एसडीएम ने एक कमेटी गठित की
स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने एक कमेटी गठित की है। कमेटी में नायब तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, जल शक्ति विभाग के जेई और पटवारी शामिल हैं। टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच की है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। भूस्खलन वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया
ग्रामीणों से सावधान रहने और भूस्खलन वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है। लोगों को कोई खतरा मोल न लेने की सलाह दी गई है। जमीन खिसकने से दूसरे मकानों पर भी खतरा बना हुआ है।
Source link
रामपुर में भूस्खलन, 5 परिवारों के मकान खाली करवाएं:कूट पंचायत ने SDM रामपुर को दी जानकारी; ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा
