चंडीगढ़ | मैंने कभी मेरे भाई से गिफ्ट नहीं लिया, क्योंकि वह मुझसे छोटा है। हमेशा मैं उसे गिफ्ट देती हूूं। जो उसे चाहिए होता है, वह उसके लिए लेती हूं। मैंने उसे भाई की तरह रखने के बजाय दोस्त की तरह रखा है ताकि उसे कोई भी परेशानी हो तो मुझे बताने में हिचकिचाए नहीं। उसे जब भी पैसों की या किसी सलाह की ज़रूरत होती है तो सबसे पहले वह मुझे फोन करता है। रक्षाबंधन के मौके पर अपनी भाई को लेकर यह कहा एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने। बातचीत में उन्होंने अपने छोटे भाई को लेकर एक-दूसरे की शरारतें साझा की। हमने उनके सफर को लेकर बात की। भाई की बचपन वाली शरारत बताते हुए बोलीं – बचपन में भाई जब दुकान पर कोई सामान लेने जाता था तो बचे हुए पैसों को खर्च करके कुछ लेना चाहता था। उस वक्त वह मुझे आकर पूछता था कि तुम्हें भी कुछ खाना है क्या। मैं पूछती थी कि खाने को क्या मिलेगा तो वह स्नैक्स गिनवाता था जैसे गोलगप्पे, बर्गर, नूडल्स आदि और मैं हां कर देती थी। मगर, वह असल में मेरे खाने के लिए नहीं पूछता था, इसलिए पूछता था कि मम्मी से डांट न पड़े और मां पैसों के बारे में पूछे तो साथ में मेरा नाम लेदे कि मुझे खाना था।
Source link
भाई के साथ दोस्ती का रिश्ता, ताकि वह हर बात साझा करे
