Headlines

रायगढ़ में खेतों में घुस रहे जंगली सुअर:मूंगफली समेत अन्य फसलों को किया नुकसान, जंगली सुअर को पकड़ने लगाए गए पिंजरे




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के रेंगालपाली सर्किल क्षेत्र में इन दिनों जंगली सुअरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। जंगल से निकलकर जंगली सुअर गांवों के आसपास और खेतों में पहुंच रहे हैं। साथ ही जंगली सुअर के झुंड ने ग्रामीणों की मूंगफली समेत अन्य सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब उन्हें पकड़ने के लिए वन अमला के द्वारा पिंजरा लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेंगालपाली सर्किल के झारमुड़ा, सारसमाल, लिंजिर, पुसलदा, जामपाली, सुर्री, कर्राजोर समेत आसपास के गांवों में जंगली सुअरों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय जंगली सुअर खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कर्राजोर क्षेत्र में एक महिला पर भी जंगली सुअर ने हमला कर दिया था। हमले में महिला घायल हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों में जंगली सुअरों को लेकर चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। जंगली सुअर को पकड़ने लगाए गए पिंजरे ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जंगली सुअर की लगातार मौजूदगी को देखते हुए कर्राजोर में उन्हें पकड़ने के लिए 2-3 पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी भी कर रही है।
लगातार निगरानी की जा रही इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया सूचना मिलते ही मौके का जायजा लिया गया था। कर्राजोर में महिला के घायल होने की भी जानकारी मिली थी। प्रकरण तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 2-3 पिंजरा लगाया गया है और जंगली सुअर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *